हरियाणा में CET परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों को निःशुल्क बस सेवा की सुविधा, 26-27 जुलाई को होगी परीक्षा
चंडीगढ़, 16 जुलाई – हरियाणा सरकार ने CET ग्रुप-C परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों की सुविधा सुनिश्चित करने के लिए व्यापक इंतजाम किए हैं। 26 एवं 27 जुलाई को आयोजित होने वाली इस परीक्षा में सभी जिलों से अभ्यर्थियों को उनके नजदीकी बस अड्डों से परीक्षा केंद्रों तक पहुंचाने और वापसी के लिए हरियाणा राज्य परिवहन विभाग द्वारा निःशुल्क बस सेवा उपलब्ध कराई जाएगी। हरियाणा परिवहन विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि…















