New Delhi: हीरो मोटोकॉर्प ने हाल में अपनी बहुप्रतीक्षित बाइक Hero Xtreme 160R की डिलिवरी शुरू होने की घोषणा की है। हीरो की यह नई मोटरसाइकल EICMA 2019 मोटर शो में पेश किए गए कॉन्सेप्ट Xtreme 1.R पर आधारित है।
कंपनी ने Hero Xtreme 160R को फरवरी 2020 में प्रदर्शित किया था। इसकी लॉन्चिंग मार्च में होने वाली थी, लेकिन कोरोना वायरस के प्रकोप की वजह से टाल दी गई। हालांकि, अब हीरो ने इसे बाजार में उतार दिया है। आइए आपको नई बाइक Hero Xtreme 160R के बारे में 5 बड़ी बातें बताते हैं।
हीरो की पहली 160cc बाइक
Hero Xtreme 160R हीरो मोटोकॉर्प की पहली 160cc वाली बाइक है। हीरो ने कहा है कि इस नई बाइक में ऑल-एलईडी लाइटिंग और साइड स्टैंड इंजन कट-ऑफ जैसे फीचर हैं, जो इस सेगमेंट की किसी भी मोटरसाइकल में पहली बार दिए गए हैं।
तेज रफ्तार
Hero Xtreme 160R में 163cc का इंजन है, जो 8,500rpm पर 15hp की पावर और 6,500rpm पर 14Nm टॉर्क जेनरेट करता है। कंपनी का दावा है कि यह बाइक मात्र 4.7 सेकंड में 0-60 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ सकती है, जो इस सेगमेंट की बाइक के हिसाब से काफी तेज है।
हल्की बाइक
Xtreme 160R के जल्दी अक्सेलरेशन की एक बड़ी वजह इसमें इस्तेमाल किया गया नया चेसिस है। हीरो की यह बाइक नए डायमंड फ्रेम चेसिस पर आधारित है, जिसके चलते इसका वजन (कर्ब वेट) मात्र 138.5
Read the full article