होली पर सेहत से खिलवाड़! बाजार में मिलावटी कचरी-पापड़ की भरमार, ऐसे करें असली की पहचान
Muzaffarnagar News: होली के त्योहार ने दस्तक दे दी है और बाजार रंग-बिरंगी कचरी, पापड़, चिप्स और नमकीन से सज गए हैं। लेकिन त्योहारी खरीदारी के बीच सेहत के प्रति सतर्क रहना बेहद जरूरी है। बाजार में बिकने वाले ये व्यंजन मिलावटी हो सकते हैं, जो आपकी सेहत पर भारी पड़ सकते हैं। हल्दी और मिर्च जैसे मसालों में मिलावट के साथ ही घटिया क्वालिटी के आलू, चावल और मैदे से बने उत्पाद आकर्षक पैकेट में बेचे जा रहे…













