होली पर रहना है रोगों और इंफेक्शन से दूर, तो इन तरीको से रखें अपनी त्वचा का ख्याल
चैतन्य भारत न्यूज
होली की मस्ती में हर कोई रंगना चाहता है, लेकिन थोड़ी सी असावधानी त्वचा को हमेशा के लिए नुकसान पहुंचा सकती हैं और कई त्वचा रोग हो सकते हैं। दरअसल बाजार में जो रंग उपलब्ध हैं उनमें से अधिकतर सिंथेटिक हैं, जिनमें हानिकारक रसायन होते हैं। यह हमारी त्वचा के सबसे ऊपरी परत एपिडर्मिस को खराब कर सकते हैं और त्वचा के अंदरूनी परत डर्मिस में भी जा सकते हैं। इनके कारण खुजली, रैशेज और एलर्जी आदि की समस्या हो सकती है। आज हम आपको बताने जा रहे हैं कुछ ऐसे टिप्स जिनके जरिए आप इन रोगों से आसानी से बच सकते हैं।
(adsbygoogle = window.adsbygoogle || ).push({});
सही रंगों का करें चुनाव
सूखे रंग और गुलाल आदि में लेड ऑक्साइड कॉपर सल्फेट भारी धातुएं ऐसी अल्कलिथ एस्बेस्टस सिलिका आदि होते हैं। जब भी रंग खरीदें तो देखें कि वह अच्छी गुणवत्ता वाले हो और उनमें हानिकारक रसायन ना हो सिंथेटिक और गहरे रंगों के इस्तेमाल से बचें, यह अधिक स्टिकी होते हैं। सिंथेटिक की बजाय हर्बल रंगों का इस्तेमाल करें। हर्बल रंग घर पर भी बना सकती हैं। रंग-बिरंगे फूलों की पंखुड़ियों को पानी में उबालकर अलग-अलग रंग तैयार किए जा सकते हैं, इनसे त्वचा को कोई नुकसान नहीं पहुंचता है।
होली खेलने से पहले करें ये काम
रंग खेलने के 24 घंटे पहले ब्लीच या थ्रेडिंग ना कराएं क्योंकि से त्वचा के रोम छिद्र खुल जाते हैं, इनसे रसायनों के अवशेष रिसकर त्वचा की आंतरिक परत तक पहुंच सकते हैं और संक्रमण होने का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे कपड़े पहने जो शरीर को पूरी तरह ढक लें ताकि त्वचा रंगों के सीधे संपर्क में ना आए। होली खेलने से पहले अपने चेहरे और खुली त्वचा पर कोल्ड क्रीम या नारियल का तेल लगाए। विशेष रुप से आंखों के आसपास, ताकि रंग चिपके नहीं और इसे आसानी निकाला जा सके। अपने नाखूनों को सुरक्षित रखने के लिए नेल पॉलिश के लगाए इससे वह खराब नहीं होंगे।
होली खेलने के दौरान करें यह काम
अगर आपको शरीर के किसी भाग पर जलन और खुजली हो तो उस भाग को तुरंत ठंडे पानी से धो ले। होली खेलने के पहले और बाद में आप पानी जरूर पीएं लेकिन अगर आप देर तक होली खेल रहे हैं तो बीच में भी पानी है ठंडाई का सेवन करें। ताकि शरीर में पानी का सामान्य स्तर बना रहे। बता दें, रंगों में रसायन होते हैं जो आपकी त्वचा को आपकी त्वचा से नरमी चुरा सकते हैं। अगर किसी दुर्घटना के कारण आपकी त्वचा पर जख्म हो गए हो या कट गई हो तो होली ना खेले, क्योंकि इससे संक्रमण का खतरा बढ़ सकता है।
होली खेलने के बाद क्या करें
जब रंगीले हो तभी उन्हें निकाल लें, सूखे रंगों को निकालना थोड़ा मुश्किल होता है। रंगों को निकालने के लिए गुनगुने पानी का इस्तेमाल करें और अपनी आंखों को कसकर बंद कर लें। रंग निकालने के बाद चेहरे पर ग्लिसरीन में कुछ बूंदे अरोमा ऑयल की मिक्स करके लगा लें। यहां मिश्रण एंटीबैक्टीरियल और एंटी फंगल होता है जो त्वचा को रंगो के हानिकारक प्रभाव से बचाते हैं। त्वचा को ड्राई होने से बचाने के लिए रंग निकालने के बाद मॉस्चराइज जरूर लगाएं। साबुन की बजाय आटे और नींबू से रंग निकालें।
ये भी पढ़े...
होली पर 499 साल बाद बनेगा महासंयोग, शत्रुओं पर मिलेगी विजय और होगा धन लाभ
होली-चैत्र नवरात्रि समेत मार्च में मनाएंगे जाएंगे ये बड़े तीज- त्योहार, यहां देखें पूरी लिस्ट
आज से शुरू हुए होलाष्टक, इस दौरान भूलकर भी न करें ये काम, जानें महत्व
Read the full article