शिमला की टूटीकंडी आईएसबीटी में सोमवार सुबह हिमाचल पथ परिवहन निगम के चालक-परिचालक व पंजाब रोडवेज के परिचालक के बीच जमकर हाथापाई हुई। बताया जा रहा है कि यह झगड़ा बस टाइमिंग को लेकर शुरू हुआ जो हाथापाई तक पहुंच गया। एचआरटीसी परिचालक ने शिमला से चंडीगढ़ रूट पर चलने वाली पंजाब रोडवेज की बस चालक पर समय से पहले ही सवारी बैठाकर चलने के आरोप लगाते हुए पंजाब रोडवेज के परिचालक की धुनाई कर डाली।
Quarrel between drivers of HRTC and Punjab Roadways in Shimla ISBT in Hindi















