फर्जी प्रेस कार्ड बनाकर खाकी पर दबाव बना अनुचित लाभ हासिल करने वालों को नहीं बख्शा जाएगा:- आईजी कविंद्र प्रताप सिंह प्रयागराजःइन दिनों पूरे प्रदेश के साथ प्रयागराज में भी खुद को पत्रकार बताकर सरकारी विभागों विशेषकर खाकी पर रौब जमा कर अनुचित लाभ लेने वालों की बाढ़ आ गई है। जिन में सत्तारूढ़ पार्टी के तथाकथित खद्दर धारी भी शामिल है जिसके मद्देनजर आईजी कविंद्र प्रताप सिंह ने जिले के समस्त थानेदारों को निर्देश दिया है कि ऐसे लोगों से सतर्क रहें व पैनी नज़र रखें जो बिना रजिस्ट्रेशन का व रजिस्टर प्रेस का स्कैन करा कर फर्जी तरीके से कार्ड बनाकर खुद को पत्रकार बता कर दबाव बनाते हैं फिर अनुचित लाभ लेने का प्रयास करते हैं गौरतलब है कि फर्जी पत्रकारों की बढ़ती संख्या से जहां पत्रकारों की प्रतिष्ठा खराब हो रही है वहीं पत्रकारिता का स्तर भी गिर रहा है जो चिंता का विषय है। #adgzone #prayagraj #uppolice #igranje #rashid_jamal #shahareaman #farzireporter https://www.instagram.com/p/CTm1NbyJ2OZ/?utm_medium=tumblr















