India will buy Predator MQ-9C Guardian drone, which can accurately target the enemy through missiles from the US.
भारत अमेरिका से ऊंचाई से मिसाइल के जरिये दुश्मन पर सटीक निशाना साधने वाला प्रीडेटर एमक्यू-9 सी गार्डियन ड्रोन खरीदेगा. रक्षा मंत्रालय ने प्रधांनमंत्री नरेंद्र मोदी की अमेरिका यात्रा से पहले तीन अरब डॉलर यानी करीब 240 अरब रूपये में 31 प्रीडेटर ड्रोन खरीदने के सौदे को बृहस्पतिवार यानी 15 जून को मंदूरी दे दी है. आपको बता दें इस खतरनाक ड्रोन से न सिर्फ भारत की सीमाएं सुरक्षित होगी बल्कि समुद्री इलाको में लंबी दूरी तक निगरानी भी की जाएंगी .









