अंतरराष्ट्रीय चाय दिवस : ये हैं दुनिया की सबसे महंगी चाय, करोड़ों में है कीमत
चैतन्य भारत न्यूज
मेहमानों की खिदमत हो या दोस्तों की गपशप, चाय की प्याली के बिना सब कुछ अधूरा-सा लगता है। खासकर भारत में तो करोड़ों ऐसे लोग हैं जिनका चाय के बिना दिन नहीं गुजरता है। चाय की लोकप्रियता को देखते हुए भारत ने संयुक्त राष्ट्र महासभा से चाय दिवस मनाने की सिफारिश की थी। जिसके बाद संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 21 मई को 'अंतरराष्ट्रीय चाय दिवस' घोषित किया। लेकिन वर्तमान में हर साल 15 दिसंबर को चाय उत्पादन करने वाले देशों द्वारा 'अंतरराष्ट्रीय चाय दिवस' मनाया जाता है।
(adsbygoogle = window.adsbygoogle || ).push({});
चाय उत्पादन करने वाले देशों में भारत, नेपाल, बांग्लादेश, इंडोनेशिया, श्रीलंका, तंजानिया के अलावा कई और देश शामिल हैं। हालांकि इसकी शुरुआत एक एनजीओ ने की थी। मई के महीने को इस दिन के लिए चुनने के पीछे का कारण यह बताया गया कि इस महीने में चाय का उत्पादन सबसे बेहतर होता है। इस खास मौके पर हम आपको बताने जा रहे हैं दुनिया की सबसे महंगी चाय के बारे में।
तैगुआनइन चाय
तैगुआनइन चाय का नाम बौद्ध गुरु तैगुआनइन के नाम पर रखा गया था। आज ये दुनिया की सबसे कीमती चाय की लिस्ट में शामिल है। कहा जाता है कि इसे उबालने पर इसका रंग भी बदल जाता है। इस चाय की पत्ती सात बार बनने पर भी अपना स्वाद नहीं छोड़ती। इस चाय की कीमत करीब 21 लाख रुपए है।
डा हॉन्ग पाओ चाय
चीन के वूईसन इलाके में डा हॉन्ग पाओ टी नाम की इस चाय को संजीवनी बूटी कहना गलत नहीं होगा। रिपोर्ट की मानें तो इस चाय को पीने से इंसान कई बड़े रोगों से मुक्त हो सकता है। शायद इसी वजह से इस चाय की कीमत करीब साढ़े 8 करोड़ रुपए प्रति किलोग्राम है।
यलो गोल्ड बड्स
सिंगापुर में उगने वाली इस चाय की पत्तियां पीली होती है और बनने के बाद इसका रंग सुनहरा हो जाता है। इसकी खेती होने के बाद साल में इसे सिर्फ एक बार ही तोड़ा जाता है। इसकी कीमत करीब 2 लाख रुपए बताई जाती है।
पांडा डंग चाय
यह चाय भी दुनिया की सबसे महंगी चाय में गिनी जाती है। इसके एक कप चाय की कीमत करीब 14 हजार रुपए बताई गई है। कहते हैं इस चाय को उगाने के लिए जिस खाद का इस्तेमाल किया जाता है, उसमें पांडा का मल शामिल होता है। पांडा सिर्फ बांस खाते हैं जिससे उनके शरीर को 30% न्यूट्रीशन मिलता है, बाकि 70% खाद के जरिए चाय की पैदावार को बढ़ाता है।
पीजी टिप्स डायमंड चाय
यह भी दुनिया की सबसे महंगी चाय में से एक हैं। ब्रिटिश टी कंपनी पीजी टिप्स के संस्थापक के 75वें जन्मदिन के मौके पर कुछ खास करने के लिए इस टी बैग को तैयार किया गया था। टी-बैग में 280 हीरे जुड़े होते हैं जिसे बनाने में 3 महीने का समय लगता है। इस चाय की कीमत 9 लाख प्रति किलोग्राम है। कहते हैं डायमंड के पैकेट में बिकने वाली इस चाय की कीमत 13000 डॉलर है, जिसका उद्देश्य लोगों को दान के लिए पैसे इकट्ठा करना है।
ये भी पढ़े...
यहां मिलती है दुनिया की सबसे पुरानी और महंगी कॉफी, एक कप की कीमत है 65 हजार रुपए
ये है दुनिया की सबसे हल्की मिठाई, 96 फीसदी हिस्से में भरी हुई है हवा
ये है दुनिया की सबसे महंगी आलू चिप्स, एक टुकड़े की कीमत है 786 रुपए
Read the full article