जमशेदपुर के बिष्टुपुर में अधेड़ व्यक्ति की गिरकर मौत, पुलिस जांच में जुटी
जमशेदपुर : झारखंड के जमशेदपुर शहर के बिष्टुपुर स्थित कोल्ड स्टोरेज के समीप रविवार दोपहर एक अधेड़ व्यक्ति की गिरकर मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई और मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर जांच में जुट गई। मृतक की पहचान संतोष उर्फ राजू पगला के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों के अनुसार संतोष बिष्टुपुर इलाके में कूड़ा चुनकर अपना जीवनयापन करता था और लंबे…












