बदायूं के इस्लामनगर थाना क्षेत्र के पिंबारी गांव के पुजारी राहुल शर्मा ने जनसमस्याओं को लेकर अनोखी यात्रा की शुरूआत की है. वे दंडवत यात्रा कर उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलने के लिए रवाना हुए हैं. उनकी मांग है कि पूरे देश में आर्थिक स्थिति के आधार पर आरक्षण हो. साथ ही छोटे किसानों के कर्ज पर 12 फीसदी का ब्याज माफ हो. वहीं उन्होंने बताया कि शहीद के बच्चों के बालिग होने तक उसके परिवार का भरण पोषण सरकार करें और साथ में पेंशन का खर्च उठाये. कहा कि शहीद की पत्नी की दूसरी शादी किये जाने पर पेंशन को उनके बच्चों को स्थानांतरित कर दिया जाये. उन्होंने इसके साथ कई मांग सीएम से की है जिनमें बच्चों के भीख मांगने पर रोक लगाने, बुढ़े मां बाप को वृद्धाश्रम भेजने पर उनके बेटों पर कड़ी कार्रवाई और दो से अधिक बच्चे पैदा करने पर सरकारी सेवाएं बंद किया जाना आदि है. read more












