हैकर्स ने रिलीज किया iPhone को अनलॉक करने वाला टूल नई दिल्ली हैकर्स ने आईफोन को अनलॉक करने वाला नया टूल रिलीज किया है। हैकर्स की एक जानी-मानी टीम ने iOS 11 और अपग्रेडेड प्रोसेसर पर चलने वाले आईफोन को अनलॉक करने वाले 'जेलब्रेक टूल' जारी करने का दावा किया है। अगर आपका स्मार्टफोन लेटेस्ट iOS 13.5 पर भी चलता है, तो इस टीम का दावा है कि उनका टूल एक ट्रिक से इसे अनलॉक कर सकता है। टेकक्रंच की एक रिपोर्ट के मुताबिक, 'unc0ver' नाम वाले हैकर्स की इस टीम ने अभी तक 'जेलब्रेक टूल' को पब्लिकली पब्लिश नहीं किया है। हालांकि, रिपोर्ट्स में दावा किा गया है कि किसी भी आईफोन को अनलॉक करने वाला यह सीक्रेट 'हमेशा नहीं चल सकता'। अब सवाल यह है कि ऐपल इस बारे में क्या करेगी?
















