जनेऊ संस्कार में ‘तमंचा डांस’! विधायक की मौजूदगी में अश्लीलता और हथियार लहराने का VIDEO वायरल, FIR दर्ज, बिहार के गोपालगंज का मामला
गोपालगंज : बिहार पुलिस एक्शन में है। बीते एक पखवारे में तीन जघन्य अपराध के नामजद का एनकाउंटर किए जाने के बावजूद अब रसूख वाले भी कानून की धज्जियां उड़ा रहे हैं। मानो कानून का खौफ ही नहीं है। बिहार के गोपालगंज जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां पारंपरिक उपनयन (जनेऊ) संस्कार के नाम पर कानून और सामाजिक मर्यादाओं की खुलकर अनदेखी की गई। मीरगंज थाना क्षेत्र के सेमरांव गांव में आयोजित इस…

















