इस देश में कंपनियों ने महिला कर्मचारियों के चश्मा पहनने पर लगाई रोक, हैरान कर देगी वजह
चैतन्य भारत न्यूज
आमतौर पर दफ्तरों में कंप्यूटर पर ज्यादा देर तक काम करने वाले लोग चश्मा पहनते ही हैं। लेकिन दुनिया में एक ऐसा भी देश है जो जहां कंपनियों ने कार्यस्थल पर महिलाओं के चश्मा पहनने पर रोक लगा दी है। इसके पीछे की वजह भी बेहद ही अजीबोगरीब है जिसे सुनकर आप हैरान हो जाएंगे।
(adsbygoogle = window.adsbygoogle || ).push({});
खबरों के मुताबिक, जापान में कार्यस्थल पर महिला कर्मचारियों के चश्मा पहनने पर रोक है, जबकि पुरुष कर्मचारियों के साथ ऐसा नही है। वहीं कुछ एयरलाइंस में भी महिला कर्मचारियों को चश्मा लगाने से मना कर दिया गया है। यहां तक कि कुछ रेस्टोरेंटस में भी महिलाएं चश्मा पहनकर काम नहीं कर सकती।
रिपोर्ट के मुताबिक, जापान की एक कंपनी ने तो महिला कर्मचारियों को यहां तक कह दिया है कि वो मेकअप करके ही दफ्तर आएं। इतना ही नही बल्कि कंपनी ने महिलाओं को वजन कम करने का भी निर्देश दिया है, ताकि वो आकर्षक बनी रहें। दरअसल इन कंपनियों का मानना है कि इससे महिलाओं की सुंदरता पर प्रभाव पड़ता है। क्लाइंट्स पर गलत असर होता है, जिसके कारण उनका बिजनेस प्रभावित होता है।
कंपनियों के इन अजीबोगरीब नियमों का महिलाएं जमकर विरोध कर रही हैं। ट्वीटर पर महिलाएं #glassesareforbidden के साथ चश्मा पहनकर अपनी तस्वीरें भी शेयर कर रही हैं। हालांकि ये कोई पहली बार नहीं है जब जापान में इस तरह के अजीबोगरीब नियम लगाए गए हों। इससे पहले यहां की कई कंपनियों ने महिला कर्मचारियों के लिए हाई हील वाली सैंडल पहनकर दफ्तर आना अनिवार्य कर दिया था, जिसका खूब विरोध हुआ था।
ये भी पढ़े...
इस कंपनी में कर्मचारी खुद तय करते हैं अपनी सैलरी, मन चाहे जब बढ़ा भी लेते हैं
इस कंपनी में लोगों ने सिर्फ 4 दिन किया काम, 3 दिन का वीकली ऑफ, फिर भी 40 फीसदी बढ़ गई प्रोडक्टिविटी
Read the full article