चैतन्य भारत न्यूज
भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार खेसारीलाल यादव न सिर्फ अच्छे अभिनेता हैं बल्कि एक बेहतरीन सिंगर भी हैं। वह अपनी हर फिल्म और म्यूजिक वीडियो के जरिए दर्शकों के दिलों पर राज करते हैं। खेसारीलाल ने इस पहचान को बनाने के लिए खूब मेहनत की है। कुछ दिनों पहले ही उनके गाने 'ठीक है' ने इंटरनेट पर तहलका मचा रखा था। अब हाल ही में खेसारीलाल का जेसीबी पर आधारित नया गाना रिलीज हुआ है।
इस गाने के बोल है 'पिया कोड़ेले जेसीबी नियन'। गाने को 31 मई को Aadishakti Bhojpuri नाम के यूट्यूब चैनल से अपलोड किया गया था। अब तक खेसारीलाल के इस सॉन्ग को 4 लाख 40 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है। सोशल मीडिया पर भी ये गाना तेजी से वायरल हो रहा है। दरअसल, पिछले कुछ दिनों से जेसीबी सोशल मीडिया पर वायरल ट्रेंड बनी हुई है। लोगों ने जेसीबी पर मीम बनाए हैं। खेसारीलाल वैसे भी वायरल ट्रेंड पर भोजपुरी गाना बनाने में माहिर हैं।
वहीं उनके वर्कफ्रंट की बात करें तो इन दिनों खेसारीलाल अपनी आगामी फिल्म 'कुली नंबर 1' की शूटिंग में बिजी हैं। इस फिल्म में उनके साथ भोजपुरी सिनेमा की बेहद खूबसूरत अदाकारा काजल राघवानी नजर आने वाली हैं। इस फिल्म के बारे में खेसारीलाल ने कहा था कि, 'ये फिल्म महिलाओं के लिए खास है, क्योंकि फिल्म पूरी तरह से सामाजिक और पारिवारिक है। इसलिए महिलाओं से खासतौर से ये अपील है कि जब भी मेरी फिल्म 'कुली नंबर 1' रिलीज हो, वे देखने सिनेमाघरों में जरूर जाएं।'
Read the full article