खत्म हुआ छात्रों का इंतजार, NEET और JEE Mains परीक्षा की तारीख की हुई घोषणा
चैतन्य भारत न्यूज कोरोना वायरस महामारी के कारण लागू लॉकडाउन के चलते इंजीनियरिंग संकाय में प्रवेश के लिए जेईई-मेन्स परीक्षा National Eligibility Cum Entrance Test (NEET) टाल दी गई थी। अब मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने इन दोनों ही परीक्षा की तारीख का ऐलान कर दिया है। जानकारी के मुताबिक , जेईई मेन की परीक्षा 18 जुलाई से 23 जुलाई के बीच आयोजित की जाएगी। वहीं नीट की परीक्षा 26 जुलाई को आयोजित होगी। जेईई एडवांस की परीक्षा अब अगस्त में होगी। निशंक ने कहा, 'जेईई-मेन्स परीक्षा 18-23 जुलाई तक आयोजित होगी जबकि जेईई-एडवांस्ड अगस्त में होगी। नीट परीक्षा 26 जुलाई को आयोजित होगी। उन्होंने कहा कि 10वीं और 12वीं कक्षा की सीबीएसई बोर्ड की लंबित विषयों की परीक्षा पर जल्द ही निर्णय किया जाएगा। जेईई मेन की परीक्षा अप्रैल में होनी थी, लेकिन कोरोना वायरस के चलते इसे टाल दिया गया था। बाद में नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी एनटीए ने नीट की परीक्षा को भी स्थगित कर दिया था। यहां तक कि छात्रों को परीक्षा केंद्र बदलने का भी मौका दिया गया था। यानी जो छात्र जहां है, वहीं के आसपास के केंद्र में परीक्षा दे सके। एनटीए के मुताबिक इन दाेनाें परीक्षाओं के लिए करीब 15 लाख छात्रों ने रजिस्ट्रेशन करवाया है। सीबीएसई एग्जाम पर बोले निशंक केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री निशंक ने छात्रों से बातचीत के दौरान सीबीएसई के बारे में भी बातचीत की। उन्होंने कहा कि, बोर्ड परीक्षाओं के बारे में फैसला कोरोना वायरस महामारी की परिस्थितियों को देखते हुए लिया जाएगा। जैसे ही स्थिति सामान्य होती है वैसे ही इस परीक्षा की तारीख घोषित कर दी जाएगी।' Read the full article








