6 से 20 अप्रैल तक होने वाली ऑनलाइन परीक्षा के लिये 9 लाख से अधिक परीक्षार्थी करेंगे आवेदन
न्यूजवेव @ नईदिल्ली/कोटा
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा जेईई मेन-2019 के दूसरे अटेम्प्ट के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 8 फरवरी से प्रारंभ की जाएगी। जिसके लिए 8 फरवरी से 7 मार्च तक वेबसाइट www.nta.ac.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
याद दिला दें कि इस वर्ष से पहली बार यह परीक्षा कम्प्यूटर बेस्ड मोड़ में जनवरी व अप्रैल,2019 में आयोजित की जा रही है। जनवरी में हुए पेपर-1व 2 का एनटीए स्कोर घोषित किया जा चुका है। सभी परीक्षार्थियों के लिए 6 से 20 अप्रेल के बीच होने वाली जेईई-मेन परीक्षा देने का विकल्प खुला रहेगा। दोनों परिक्षाओं में से बेस्ट स्कोर के आधार पर वे किसी अच्छे संस्थान में दाखिला ले सकेंगे।
हालांकि मार्च,2019 में 12वीं बोर्ड परीक्षाएं होने से फ्रेशर्स स्टूडेंट्स को इसकी तैयारी के लिये पर्याप्त समय नही मिल पायेगा। जबकि रिपिटर्स स्टूडेंट्स दोनों अटेम्प्ट में तैयारी के साथ पेपर देंगे। अप्रेल परीक्षा के बाद स्कोर घोषित करके आल इंडिया मेरिट सूची भी जारी करेगा, जिसमे प्राप्त रैंक के अनुसार विद्यर्थियोँ को मनपसन्द ब्रांच व संस्थान में एडमिशन मिल सकेंगे।
7 मार्च तक करें आवेदन
अप्रेल में बीटेक के लिए पेपर-1 में करीब 9 लाख एवं बीआर्क के लिए पेपर-2 में करीब 2 लाख विद्यार्थियों के आवेदन की संभावना रहेगी। गौरतलब है कि जनवरी-2019 अटेम्प्ट हेतु इंजीनियरिंग प्रवेश के लिए 9.29,198 विद्यार्थियों ने आवेदन किया था तथा 8,74,469 लाख विद्यार्थी उपस्थित रहे थे। जबकि पेपर-2 में 1.80 लाख विद्यार्थियों ने आवेदन किया था, जिसमे से 1.45 लाख परीक्षार्थियों ने पेपर दिया था।
एक्सपर्ट देव शर्मा के अनुसार, जेईई-मेन अप्रैल-2019 अटेम्प्ट के लिए आवेदन करने वालों की संख्या में कुछ कमी होने की संभावना है। क्योंकि ऐसे मेधावी विद्यार्थी जिनका एनटीए स्कोर 99.9 से 100 परसेंटाइल के मध्य रहा, वे निश्चित तौर पर दोबारा परीक्षा नही देना चाहेंगे। ऐसे विद्यार्थी मई में होने वाली जेईई-एडवांस्ड परीक्षा पर फोकस करेंगे। उनको रिवीजन का अतिरिक्त समय भी मिल जाएगा। दूसरी ओर, अप्रैल अटेम्प्ट में औसत स्कोर अर्जित करने वाले विद्यार्थियों को रैंक इम्प्रूव करने के लिए एक ही वर्ष में दोहरा अवसर मिलेगा।
Read the full article