पति से तलाक में मिले करीब 2.52 लाख करोड़ का आधा हिस्सा दान करेगी यह महिला
चैतन्य भारत न्यूज दुनिया के सबसे अमीर व्यक्तियों में से एक अमेजन के फाउंडर जेफ बेजोस का पत्नी मैकेंजी बेजोस से तलाक हो गया है। अब मैकेंजी ने हर्जाने के रूप में खुद को मिली 36.5 अरब डॉलर रकम में से आधा हिस्सा दान करने का निर्णय लिया है। इस कदम के जरिए मैकेंजी अमेरिका के दिग्गज अरबपति वारेन बफे और बिल गेट्स की राह पर चल पड़ी हैं। मंगलवार को मैकेंजी ने 'गिविंग प्लेज' नाम के अभियान में शामिल होने की घोषणा की है। बता दें इस अभियान की शुरुआत बिल गेट्स और बफे ने की थी। इस अभियान के तहत ज्यादा धनी लोगों को अपने धन का बड़ा हिस्सा अपने जीवनकाल या फिर वसीयत में दान करने का आह्वान किया जाता है। इस धन का इस्तेमाल चैरिटी के लिए किया जाता है। बता दें जेफ और मैकेंजी की तलाक की प्रक्रिया अप्रैल में ही पूरी हुई है। इसके उनके हिस्से में अमेजन के शेयर के चार फीसदी हिस्सेदारी आई है। मैकेंजी को मिले शेयर की कीमत करीब 36.5 अरब डॉलर ( करीब 2.52 लाख करोड़ रुपए) है। शेयर मिलने के बाद मैकेंजी दुनिया की चौथी सबसे अमीर महिला बन गईं। कुछ समय पहले जेफ ने भी गरीबोब की मदद के लिए 2 अरब डॉलर यानी करीब 14,500 करोड़ रुपए दान करने का निर्णय लिया था। जेफ ने परोपकार के लिए एक फंड की शुरुआत की थी जिसके तहत गरीबों और बेघर परिवारों को मदद मिले। Read the full article














