जॉन सीना ने शेयर की शिल्पा शेट्टी की इतनी अजीब तस्वीर, देखते ही एक्ट्रेस ने दिया जवाब
चैतन्य भारत न्यूज बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी की एक मीम तस्वीर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। शिल्पा की इस मीम तस्वीर को WWE रेसलर जॉन सीना ने शेयर की है जिसमें शिल्पा बिना बाल के नजर आ रही हैं। View this post on Instagram A post shared by John Cena (@johncena) on Jul 12, 2019 at 2:17am PDT दरअसल जॉन ने शिल्पा की जो तस्वीर शेयर की है, उसमें अमेरिकी पहलवान स्टीवन एंडरसन की तस्वीर पर शिल्पा का चेहरा लगाया हुआ है। इस तस्वीर के साथ उन्होंने कैप्शन दिया है कि, 'स्टोन कोल्ड शिल्पा शेट्टी कुंद्रा।' गौरतलब है कि रेसलर स्टीवन एंडरसन को रिंग में लोग 'स्टोन कोल्ड' कहकर पुकारते हैं। खास बात यह है कि इस तस्वीर को शिल्पा ने भी शेयर किया और कैप्शन दिया कि, 'ये बेहद हास्यास्पद है।' View this post on Instagram A post shared by Shilpa Shetty Kundra (@theshilpashetty) on May 20, 2019 at 7:03am PDT बता दें हाल ही में शिल्पा और उनके बेटे वियान का एक वीडियो सामने आया था। इस वीडियो में वियान ने अपने फेवरेट रेसलर के बारे में बताते हुए जॉन सीना का नाम लिया था। वीडियो में जॉन सीना ने वियान को स्पेशल मैसेज भी दिया था। View this post on Instagram A post shared by Shilpa Shetty Kundra (@theshilpashetty) on May 13, 2019 at 4:13am PDT बात करें शिल्पा के वर्क फ्रंट के बारे में तो वह जल्द ही दो बड़े प्रोजेक्ट्स के साथ कमबैक करने वाली हैं। हालांकि अभी तक इसकी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। शिल्पा सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर ही अपनी खूबसूरत तस्वीरें शेयर कर सुर्खियों में बनी रहती हैं। ये भी पढ़े दबाकर घी खाती हैं शिल्पा शेट्टी, फिर भी हैं इतनी फिट, जानिए क्या है राज कभी ऐसी दिखती थीं शिल्पा शेट्टी, प्लास्टिक सर्जरी ने बना दिया ब्यूटी क्वीन VIDEO : शिल्पा शेट्टी के घर आया नन्हा मेहमान, नाम रखा पौपी Read the full article









