Wish You Very Happy Birthday Great Comedian Johnny Lever

seen from United States

seen from United States

seen from United States
seen from Belgium
seen from Sweden
seen from United Kingdom

seen from United States
seen from China
seen from Germany
seen from United States

seen from South Africa
seen from Austria
seen from China
seen from United States

seen from Kazakhstan
seen from Canada
seen from Austria

seen from Austria

seen from Sweden

seen from China
Wish You Very Happy Birthday Great Comedian Johnny Lever
जन्मदिन विशेष: मुंबई की गलियों में मिमिक्री करते हुए पेन बेचते थे जॉनी लीवर, ऐसे बने 'कॉमेडी के बादशाह'
चैतन्य भारत न्यूज बॉलीवुड के मशहूर कॉमेडी एक्टर जॉनी लीवर का आज जन्मदिन है। जॉनी का जन्म 1957 को आंध्र प्रदेश में हुआ था। जॉनी लीवर का असली नाम जॉन प्रकाश राव जनुमाला है। जॉनी लीवर को टीवी पर देखकर उदास चेहरा भी खिलखिलाने लगता था। बेदह निराले अंदाज और अपने अभिनय से फिल्मी जगत में खास पहचान बनाई है। करियर के शुरुआती दिनों में जॉनी लीवर स्टेज पर स्टैंड अप कॉमेडी करते थे। जन्मदिन के इस खास मौके पर जानते हैं जॉनी के जीवन से जुड़ी खास बातें।
जॉनी के पिता प्रकाश राव जनुमाला हिंदुस्तान लीवर फैक्ट्री में काम करते थे। जॉनी अपने भाई बहनों में सबसे बड़े हैं। उनके दो भाई और तीन बहनें हैं। जॉनी का परिवार बेहद गरीब था। आर्थिक दिक्कतों की वजह से उन्होंने सातवीं क्लास के बाद पढ़ाई छोड़कर परिवार की मदद करने की ठानी। वो गली मोहल्ले में बॉलीवुड सितारों की नकल कर पेन बेचा करते थे। इस दौरान वो कलाकारों की तरह डांस भी किया करते थे। वो हर दिन का पांच रुपए तक कमा लेते थे, जो उस वक्त बड़ी बात होती थी। बाद में उनके पिता ने उन्हें हिंदुस्तान लीवर में ही काम दिलवा दिया।
जॉनी फैक्ट्री में काम करते हुए भी अपनी एक्टिंग और कॉमेडी से लोगों को हंसाया करते थे। यहीं पर उनको जॉनी लीवर नाम दिया गया। जॉनी मिमिक्री करने में माहिर थे। वो स्टेज शोज किया करते थे। ऐसे ही एक स्टेज शो में सुनील दत्त की नजर उन पर पड़ी। उन्होंने जॉनी लीवर को फिल्म ‘दर्द का रिश्ता’ में पहला ब्रेक दिया। बस फिर तो उन्हें फिल्में मिलने का सिलसिला शुरू हो गया। कई फिल्मों में वो सह अभिनेता के तौर पर नजर आए।
दर्शकों ने उनकी कॉमेडी को हीरो से ज्यादा पसंद किया। उनकी मुख्य फिल्मों में 'चालबाज', 'चमत्कार', 'बाजीगर', 'राजा हिंदुस्तानी', 'जुदाई', 'यस बॉस', 'इश्क', 'आंटी नंबर 1', 'दूल्हे राजा', 'कुछ कुछ होता है', 'अनाड़ी नंबर 1', 'कहो ना प्यार है', 'नायक', 'कभी खुशी कभी गम', 'फिर हेरा फेरी', 'गोलमाल 3', 'गोलमाल अगेन' और 'हाउसफुल 4' सहित अन्य शामिल हैं। अब तक जॉनी ने करीब 300 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है।
जानी लीवर ने अपने अभिनय के दम पर कई फिल्म अवार्ड अपनी झोली में डाल लिए, 1997 में सर्वश्रेष्ठ हास्य अभिनेता के लिए स्टार सीन अवार्ड (राजा हिंदुस्तानी), 1998 में फिल्मफेयर सर्वश्रेष्ठ हास्य अभिनेता अवार्ड (दीवाना मस्ताना), 1999 में फिल्मफेयर सर्वश्रेष्ठ हास्य अभिनेता अवार्ड (दूल्हे राजा), 2002 में सर्वश्रेष्ठ जी सिने अवार्ड (लव के लिए कुछ करेगा) जैसे अवार्डो से उन्हें सम्मानित किया गया। Read the full article