कराची स्टॉक एक्सचेंज पर बड़ा आतंकी हमला, 10 लोगों की मौत, बलूच लिबरेशन आर्मी ने ली हमले की जिम्मेदारी
चैतन्य भारत न्यूज इस्लामाबाद. पाकिस्तान के कराची स्टॉक एक्सचेंज पर आतंकी हमला हुआ है। पाकिस्तानी मीडिया के मुताबिक, हमले की जिम्मेदारी बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी ने ली है। बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी (बीएलए) के माजिद बिग्रेड ने इस आतंकी हमले को अंजाम दिया है। The Majeed brigade of Baloch Liberation Army today have claimed the self-sacrificing attack on Karachi stock exchange. (FIle Pic) pic.twitter.com/M57BakgzNI — LONE WOLF (@Lone_wolf110) June 29, 2020 सोमवार को चार आतंकी पार्किंग एरिया में फायरिंग करते हुए गए और उन्होंने मेन गेट पर ग्रेनेड हमला कर दिया। इस दौरान सुरक्षाबलों से संघर्ष में दो आतंकी मारे गए। कुछ देर बाद बाकी बचे दोनों आतंकियों को भी कराची पुलिस और पाकिस्तानी रेंजर्स ने मार गिराया। हमले में कुल 10 लोगों की मौत हुई है। Strongly condemn the attack on PSX aimed at tarnishing our relentless war on terror. Have instructed the IG & security agencies to ensure that the perpetrators are caught alive & their handlers are accorded exemplary punishments. We shall protect Sindh at all costs. — Imran Ismail (@ImranIsmailPTI) June 29, 2020 जानकारी के मुताबिक आतंकी स्टॉक एक्सचेंज पर कब्ज़ा करना चाहते थे। सोशल मीडिया पर कुछ ट्वीट्स में तीन आतंकियों का फोटो भी शेयर किया जा रहा है। दावा है कि हमले में यही आतंकी शामिल थे। कराची पुलिस ने पूरी इमारत को खाली करा लिया है और आस-पास के इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। पाकिस्तानी पुलिस के द्वारा पास के रेलवे कॉलोनी में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। Read the full article










