खरीफ में क्या इस बार नहीं होगी यूरिया की कमी ? | Commodity Today
खरीफ की बुवाई में खाद की जरूरत को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता. ऐसे में खरीफ सीजन में यूरिया समेत दूसरे खाद किसानों के लिए काफी जरूरी होते हैं. सरकार ने हाल ही में मीडिल ईस्ट में चल रहे तनाव के बीच दावा किया कि देश के पास वर्तमान में खाद का पर्याप्त स्टॉक है और खाद की कमी नहीं होने दी जाएगी. अब जून के महीने से देश में खरीफ का सीजन शुरू होने वाला है जिसको लेकर एक रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि सरकार आगामी खरीफ सीजन को देखते हुए और देश के खाद भंडार को मजबूत करने के मद्देनजर भारत अमोनिया खरीद के लिए वैश्विक टेंडर जारी कर सकता है. बता दे कि अमोनिया का प्रयोग यूरिया समेत दूसरे अहम उर्वरकों के निर्माण में अहम भूमिका निभाता है.

















