बेनीवाल ने किसानों के लिए केंद्र से मांगा विशेष पैकेज नई दिल्ली. राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के सांसद हनुमान बेनीवाल ने टिड्डियों से पश्चिमी राजस्थान में हुए नुकसान का मामला मंगलवार को लोक सभा मे उठाया। उन्होंने किसानों के लिए केंद्र से विशेष राहत पैकेज देने की मांग की। बेनीवाल ने कहा कि गुजरात में जब टिडि्डयां आईं तो गुजरात सरकार के साथ ही केंद्र ने भी उन्हें भगाने के प्रयास किए। केंद्र सरकार अपनी ओर से मदद पहुंचाती है लेकिन राजस्थान और पंजाब की कांग्रेस सरकारें सहयोग नहीं करतीं। टिडि्डयों से गुजरात, राजस्थान और पंजाब में 7 लाख हेक्टेयर खेतों में नुकसान हुआ। बेनीवाल ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर निशाना साधते हुए कहा कि वे जनता से कह रहे हैं कि प्रदेश के सभी 25 सांसद भाजपा के जीते हैं तो मुआवजा भी उनसे ही लें।













