**__सांवलियाजी, चित्तौड़गढ़__** चित्तोड़गढ़ जिले के मंडफिया(भादसोड़ा) गाँव श्री सांवलियाजी का विश्वविख्यात मंदिर हैं। यहाँ पर श्रीकृष्ण की काले पत्थर से निर्मित मूर्ति हैं। किवदंतियों के अनुसार यह वही मूर्ति हैं, जिसकी पूजा मीरा बाई करती थी। यह मूर्तियां दयाराम नामक संत के पास थी। औरंगजेब के डर से उन्होंने इन मूर्तियों को मंडफिया गांव के एक पेड़ के नीचे दबा दिया। उनकी मृत्यु के बाद गांव के ग्वाले भोलाराम गुर्जर के सपने में यह मूर्तियां दिखाई दी। इनमें से सबसे बड़ी मूर्ति को भादसोडा गांव में स्थापित किया गया जहां पर सांवलिया सेठ का मंदिर है। दूसरी मूर्ति को मंडफिया गांव में उसी प्रकाट्य स्थल पर स्थापित किया गया ।तीसरी को भोलाराम अपने घर ले गया व चौथी खंडित हो गई। सांवलिया जी मंदिर का निर्माण 1840 के करीब मेवाड़ राजपरिवार के भिंडर ठिकाने की तरफ से कराया गया। हिन्दी रचनाओं के लिए फॉलो करें @_hindi_writers । #savaliyaji #chittorgarh #templeinrajasthan #rajasthandiaries #krishantemple #meerabai #rajasthanhistory #currentgkinhindi #currentaffairs #gk #hindigk #educationalpost #sarkarinaukari #currentaffairsinhindi #onlinetyari #onlinestudy #currentgkrajasthan #generalknowledge #rajasthangk #rpsc #rmssb (at Sawariya Ji) https://www.instagram.com/p/Bn47ClFAhZE/?utm_source=ig_tumblr_share&igshid=10xa5r0gj7qhz





