केवीपीवाय स्टेज-1 में एलन से सर्वाधिक 601 विद्यार्थी चयनित
न्यूजवेव @ कोटा रिसर्च में रूचि रखने वाले विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने के लिए केन्द्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा आयोजित किशोर वैज्ञानिक प्रोत्साहन योजना (केवीपीवाय) के स्टेज-1 रिजल्ट में एलन कॅरिअर इंस्टीट्यूट के सर्वाधिक 601 स्टूडेंट्स का चयन हुआ है। निदेशक बृजेश माहेश्वरी ने बताया कि प्रथम चरण में चयनित एलन के 601 विद्यार्थियों में 508 क्लासरूम विद्यार्थी एवं 93 डिस्टेंस लर्निंग से जुड़े हैं। इनमें कक्षा-11वीं से एसए वर्ग में 274 एवं कक्षा-12वीं से एसएक्स वर्ग में 327 विद्यार्थी द्वितीय चरण में इंटरव्यू के लिए सलेक्ट हुए हैं।
माहेश्वरी ने बताया कि 4 नवंबर को हुए स्टेज-1 एप्टीट्यूट टेस्ट में कटऑफ मार्क्स के आधार पर इंटरव्यू के लिए चयन किया गया। ये इंटरव्यू 15 जनवरी से होने की उम्मीद है। याद दिला दें कि केवीपीवाय के दोनों चरणों में सफल विद्यार्थियों को ग्रेजुएट, पोस्ट ग्रेजुएट व पीएचडी की पढ़ाई के लिए फैलोशिप दी जाती है। बीएससी, बीएस व समकक्ष कोर्स के लिए स्नातक स्तर पर 5,000 रू. प्रतिमाह तथा 20,000 रू. एनुअल ग्रांट दी जाती है। इस तरह प्रत्येक स्टूडेंट को 80,000 रू. सालाना प्रोत्साहन राशि मिलती है। कोटा से न्यूक्लियस एजुकेशन, रेजोनेंस, कॅरिअर पॉइंट व मोशन आईआईटी से कई विद्यार्थी केवीपीवाय स्टेज-1 में चयनित हुए हैं। विशेषज्ञों के अनुसार, केवीपीवाय में चयनित कक्षा-12वीं के होनहार विद्यार्थी जेईई-मेन एवं जेईई-एडवांस्ड में शीर्ष रैंक 1500 तक सफल होते हैं। Read the full article













