कटरीना कैफ और रणबीर कपूर साथ आएं, सलमान अभी भी है नाराज
लेपंगा न्यूज डेस्क, अशोक योगी। बॉलीवुड के दो लवर रणबीर कपूर-कटरीना कैफ 2016 में सात साल साथ रहने के बाद ब्रेकअप हुआ। जिसको लेकर सलमान खान ने भी नाराजगी जताई थी। सूत्रों के मुताबिक सलमान खान रणबीर कपूर से अभी नाराज हैं। इस ब्रेकअप के बाद सलमान और रणबीर में दूरियां आ गई है। सलमान खान अपनी नाराजगी जल्दी नहीं भुलाते हैं, यही कारण है कि उन्होंने कटरीना संग हुए ब्रेकअप के बाद भी रणबीर को माफ नहीं किया है।
पिछले दिनों फिल्मफेयर अवॉर्ड शो में कटरीना कैफ और रणबीर कपूर की मुलाकात हुई। दरअसल, एक्टर ब्रेकअप के बाद एक-दूसरे के सामने आने से बचते रहे हैं। लेकिन पहली बार दोनों पुरानी कड़वाहट भुलाकर अवॉर्ड शो में एक-दूसरे से गले मिलते नजर आए। लेकिन कटरीना के एक्स बॉयफ्रेंड सलमान खान ने अब तक रणबीर को माफ नहीं किया है। दोनों की नजदीकियां देखकर ये अंदाजा लगाया जा रहा है कि कटरीना और रणबीर अब अच्छे दोस्त बन गए हैं।
इस अवॉर्ड शो में रणबीर कपूर की न्यू गर्लफ्रेंड आलिया भट्ट के साथ पहुंचे थे। आलिया और कटरीना दोनों बहुत अच्छे दोस्त हैं। वैसे रणबीर अपनी पुरानी गर्लफ्रेंड्स, दीपिका पादुकोण और कटरीना कैफ दोनों संग अच्छे दोस्ती बनी हुए हैं। गौरतलब है कि रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ब्रह्मास्त्र फिल्म में पहली बार साथ काम कर रहे है। जबकि दीपिका छपाक फिल्म की शुटिंग में बिजी है।







