ड्राइविंग लाइसेंस बनाने से पहले बनाना पड़ता है यह लाइसेंस, जानिए कैसे घर बैठे बना सकते है लर्निंग लाइसेंस : Learner License
News Desk | Learner License : देश में दो पहिया या चार पहिया वाहन चलाने के लिए लाइसेंस की जरूरत पड़ती है जिसे ड्राइविंग लाइसेंस कहते है यह लाइसेंस बनाने के बाद व्यक्ति को गाड़ी चलाने का लाइसेंस मिल जाता है जिसे 18 साल की उम्र के बाद बनाया जाता है लेकिन इस लाइसेंस को बनाने से पहले हमे लर्निंग लाइसेंस बनाना पड़ता है जिसे आप घर बैठे बना सकते है बस इसके लिए आपको आवेदन करना होता है ।
ड्राइविंग लाइसेंस बनाने से पहले लर्नर लाइसेंस बनाना है जरूरी
लर्निंग लाइसेंस बनने के बाद ही ड्राइविंग लाइसेंस बनाया जाता है इस लाइंसेन्स के बनने के 1 महीने के बाद आपका ड्राइविंग लाइसेंस बनाया जाता है लेकिन अक्सर कई बार इसे आरटीओ ऑफिस में जाकर बनाने के लिए काफी समय लग जाता है क्युकी कर्मचारी बार बार ऑफिस के चक्कर लगवाते है ऐसे मे जब दलाल के माध्यम से लाइसेंस के लिए आवेदन किया जाता है तो वह काफी ज्यादा चार्ज लेते है । लर्नर लाइसेंस टेम्पररी ड्राइविंग लाइसेंस की तरह करता है काम लर्निंग लाइसेंस को आप घर बैठे ही बना सकते है जिसके लिए आपको आवेदन करना होता है जिसके लिए आपको ज्यादा पैसे खर्च नहीं करने पड़ते है इस लर्निंग लाइसेंस को बनाने के लिए बस आपको कुछ सवालों के जवाब देने होते है जिसके बाद आपका लाइसेंस बन जाता है यह लाइसेंस टेम्पररी ड्राइविंग लाइसेंस की तरह काम करता है । लर्नर लाइसेंस के लिए करें आवेदन - लर्निंग लाइसेंस के लिए आवेदन करने के लिए आपको सबसे पहले आधिकारीक वेबसाइट sarathi.parivahan.gov.in पर जाना होगा । - वेबसाइट में जाने के बाद आपको अपना स्टेट चुन लेना होगा जिसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुल जाता है । - इस नए पेज पर आपको अप्लाइ फॉर लर्निंग लाइसेंस के ऑप्शन पर क्लिक करना है । - क्लिक करने के बाद आपको एप्लीकेशन डिटेल भरना होगा और डॉक्यूमेंट के तौर पर आधार कार्ड को अपलोड करना होगा । - इसके साथ ही आपको अपना साइन और फोटो भी अपलोड करना होता है । - और सभी जानकारी देने के बाद आपको फीस पेमेंट कर सबमिट कर देना है जिसके बाद आपको लर्नर लाइसेंस के लिए ऑनलाइन टेस्ट देना होता है । - टेस्ट कम्प्लीट होने के बाद आपका लर्नर लाइसेंस बनकर तैयार हो जाता है । Read the full article













