भीड़ जुटाने के लिए क्या क्या नहीं करते हैं राजनेता, हेमा मालिनी को अब भीड़ जुटाने के लिए करवाना पड़ा फूहड़ डांस
ले पंगा न्यूज। देवेन्द्र कुमार। अपना काम करवाने के लिए किस कद्र तक गिर जाना चाहिए। अगर यह सवाल आपका भी है तो इसका जवाब आपको राजनेताओं के पास मिलेगी। हां राजनेता हम उन्हीं राजनेताओं की बात करते हैं जो चुनाव के समय खेतों में गेंहू कटवाते है, गरीब के घर खाना खाते हैं। भैंसों को चारा डालते हैं। यदि उनके संसदीय या विधानसभा क्षेत्र में से जब वो गुजरते हैं तो दोनों हाथों को जोड़कर ऐसे ऊपर उठाते हैं जैसे बचपन में स्कूल में पीटी के समय उठाते थे। और यह जरूरी भी था नहीं तो पीटीआई की मार भी पड़ती थी। और इस मार का डर राजनताओं को भी रहता है लेकिन फर्क ये हैं बच्चों को पीटीआई की मार का तो इन राजनेताओं को जनता की मार का डर रहता है। हां वो बात अलग है कि असल में मार जनता को ही पड़नी है। चुनावों के बाद तो ये नेता इस कद्र गायब हो जाते हैं जैसे मानों पहाड़ी क्षेत्र में मोबाइल से नेटवर्क गायब हो जाते हैं। चलिए अब मुद्दे पर आते हैं…….
हेमा मालिनी वोट के लिए कभी गेंहू काट रही है तो कभी बच्चों के स्कूल में करवा रही है फूहड़ डांस
उत्तर प्रदेश की मथुरा सीट से बीजेपी की टिकट पर हेमा मालिनी चुनाव लड़ रही । चुनाव प्रचार के लिए वो पिछले कुछ दिनों से लगातार जनता के बीच नजर आ रही हैं। वो इस तरह से चुनाव प्रचार कर रही हैं जैसे मानों पिछले पांच साल से जनता के मन में उनके प्रति बनी कड़वाहट को मिठास में बदल लें। बात यहां तक आ गई की लोगों के दिलों पर राज करने वाली हेमा मालिनी को अब अपनी राजनितिक सभाओं में भीड़ जुटाने के लिए डांसरों को सहारा लेना पड़ रहा है। इसी क्रम में 2 अप्रैल को भी मथुरा में उनका एक कार्यक्रम था, मथुरा की छाता विधानसभा में। उनके प्रचार के लिए पूरी तैयारी की गई थी। क्षेत्र में बड़े-बड़े पोस्टर व टेंट लगवाए। सभी तैयारियां हो चुकी थी बस मैडम के आने का इंतज़ार हो रहा था। कार्यक्रम के आयोजक ने हेमा के आने से पहले भीड़ को रोके रखने के लिए डांसर बुलवाकर डांस करवाया। वो डांस कितना सभ्य था और कितना फूहड़ वो आपक खुद नीचे वोले वीडियों में देखें……
#loksabh2019 #loksabhachunav #loksabhasaabhachunav #loksabhachunav #loksabhachunav2019 #mathura #हेमामालिनी