कौशल किशोर सिंह की याद में सजा सांस्कृतिक मंच, नाट्य महोत्सव 2026 का भव्य आगाज
जमशेदपुर : शहर के तुलसी भवन में सिंहभूम जिला भोजपुरी साहित्य परिषद के तत्वावधान में कौशल किशोर सिंह स्मृति सम्मान समारोह सह नाट्य महोत्सव 2026 की रंगारंग शुरुआत हुई। दो दिवसीय इस आयोजन में साहित्य, कला और रंगमंच का खूबसूरत संगम देखने को मिल रहा है, जो दर्शकों को खासा आकर्षित कर रहा है। पहले दिन आयोजित कार्यक्रम में साहित्यिक सम्मान समारोह के साथ भोजपुरी नाटकों की प्रभावशाली प्रस्तुति दी गई।…














