ताजमहल के मुख्य गुम्बद पर पानी की बोतल ले जाने पर लगा प्रतिबंध, जानें क्यों लिया गया यह फैसला
Tajmahal News: यूपी के आगरा में स्थित ताजमहल के मुख्य गुंबद पर पानी की बोतल ले जाने पर रोक लगा दी गयी है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के अधीक्षण पुरातत्वविद राजकुमार पटेल ने मंगलवार को कहा कि सुरक्षा कारणों के चलते यह कदम उठाया गया है। क्या है पूरा मामला? पिछले सोमवार को ताजमहल को तेजोमहालय शिव मंदिर होने का दावा करते हुए अखिल भारत हिन्दू महासभा की महिला शाखा की…










