गणित का डर मिटाकर, बच्चों को गणित के विशेषज्ञ बनाने की एक पहल। प्रेम नर्सरी में 'Abacus Champs Academy' के शुभारंभ के अवसर पर हवन में शामिल होने का और इस शुभ कार्य में आहुति देने का अवसर प्राप्त हुआ।
इस नई पहल से बच्चों को न सिर्फ गणित से जोड़ने का अवसर मिलेगा, बल्कि उन्हें आत्मविश्वासी और कुशल भी बनाया जाएगा।
रविंद्र ढुल्ल जी को इस नई शुरुआत के लिए हार्दिक शुभकामनाएं दी गईं। मुझे विश्वास है कि आपकी कड़ी मेहनत हमारे क्षेत्र की शिक्षा के क्षेत्र में एक नई पहचान स्थापित करेगी।












