जमशेदपुर के जुगसलाई में गोलीबारी, जफर अली उर्फ राजू को लगी गोली, पुलिस कर रही मामले की जांच
जमशेदपुर : जुगसलाई थाना क्षेत्र स्थित मिल्लत नगर में शुक्रवार की देर शाम उस वक्त अफरा- तफरी मच गई जब अचानक गोली चलने की आवाज गूंजने लगी। इस घटना में स्थानीय युवक जफर अली उर्फ राजू गंभीर रूप से घायल हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार जफर अली अपने घर के पास खड़ा था, तभी अज्ञात हमलावरों ने उसे निशाना बनाकर फायरिंग की और मौके से फरार हो गए। गोली लगने के बाद क्षेत्र में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई।…
















