सिरफिरे आशिक ने प्रेमिका की ‘ना’ पर मचाया हाई-वोल्टेज ड्रामा, दो सौ पचास फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ा। Uttar Pradesh News: शोले फिल्म के वीरू की तरह एक सिरफिरा आशिक यहाँ पानी की टंकी के बजाय करीब दो सौ पचास फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर जा चढ़ा। प्रेमिका द्वारा शादी से साफ इंकार करने से नाराज होकर युवक ने यह आत्मघाती कदम उठाया। घंटों चले इस हाई-वोल्टेज ड्रामे के बाद पुलिस ने उसे सकुशल नीचे उतारा।...













