मौसम : राजधानी समेत कई जिलों में प्री मानसून बारिश कि संभावना
लखनऊ : प्रदेश में पड़ रही भीषण गर्मी की बीच आज लखनऊ की अमौसी स्थित मौसम विभाग केंद्र ने केंद्र ने ताजा अनुमान जारी किया है | मौसम विभाग की अनुसार राजधानी समेत प्रदेश की कई जिलों में प्रे मानसून बारिश कि संभावना है | मौसम विभाग के जानकारी की मुताबिक राजधानी में भीषण उमस से लोगों को जल्द राहत मिलेगी | मौसम विभाग के अनुमान के अनुसार आज सोमवार दोपहर तक लखनऊ और इसके आस पास के जिलों सहित रुहेलखंड और तराई के कई जिलों में बौछारें पड़ेगी |
इन जिलों में बारिश कि संभावना
मौसम विभाग के अनुसार राजधानी समेत जिले भी दोपहर तक तरबतर होंगे | लखनऊ, सीतापुर, हरदोई और बाराबंकी में बारिश पड़ेगी | रुहेलखंड की बात करें तो पीलीभीत और बरेली में बारिश का अनुमान है | इसके अलावा तराई के जिलों में बलरामपुर, बहराइच, श्रावस्ती शामिल है, जहां बारिश का मौसम विभाग ने अनुमान लगाया है| इन जिलों में बारिश के साथ तेज हवा के झोंके भी चलेंगे | बता दें कि पिछले हफ्ते भर से गर्मी से तो नहीं लेकिन उमस से बहुत मुश्किलें झेलनी पड़ रही हैं | अब बारिश होने से लोगों को राहत मिल सकेगी |
प्री मानसून रेन
हालांकि मौसम विभाग ने कहा है कि यह मानसूनी बारिश नहीं बल्कि प्री मानसूनी बारिश है | मानसून का आगमन अगले दो से 3 दिनों में यूपी में होगा | सबसे पहले पूर्वी यूपी के जिलों में बारिश होगी और इसके 2 से 3 दिनों के भीतर मध्य यूपी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मानसून बारिश आ जाएगी |
https://kisansatta.com/pre-monsoon-rain-likely-in-many-districts-including-rajdhani38554-2/ #District, #Monsoonrainfall, #Premonsoon, #Rajdhanee, #Weather #district, #monsoonrainfall, #premonsoon, #rajdhanee, weather State, Top, Trending #State, #Top, #Trending KISAN SATTA - सच का संकल्प













