CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में ठंड ने दी दस्तक, रात में बढ़ने लगी ठिठुरन, आज शुष्क रहेगा मौसम
CG Weather Update: रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम ने करवट ले ली है। मोंथा तूफान का असर समाप्त होने के बाद अब ठंड का दौर शुरू हो गया है। राज्य के कई जिलों में तापमान में गिरावट दर्ज की गई है और ठंडी हवाओं के कारण दिन में भी सर्दी का अहसास होने लगा है। मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार से प्रदेश का मौसम शुष्क रहने की संभावना है और तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट हो सकती है। CG Weather Update:…















