शिमला के संजौली में गरमाया मस्जिद निर्माण का मुदा, हिंदू संगठनों ने किया प्रदर्शन; हनुमान चालीसा का पाठ भी किया
Himachal News: हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के उपनगर संजौली में निर्माणाधीन मस्जिद का मुद्दा गरमा गया है। हिंदू संगठनों और स्थानीय लोगों ने रविवार को संजौली में जमकर प्रदर्शन किया। कांग्रेस पार्षद नरेंद्र ठाकुर भी प्रदर्शन में शामिल हुए। संजौली बाजार में भारी संख्या में रैली निकालते हुए हिंदू संगठन मस्जिद के बाहर पहुंचे और वहां हनुमान चालीसा का पाठ किया। प्रदर्शनकारियों ने मस्जिद को अवैध बताते…









