MP Crime : डैम किनारे मिली महिला की खून से लथपथ लाश, सिर कुचलकर हत्या की आशंका से फैली दहशत
MP Crime : उमरिया। मध्य प्रदेश के उमरिया जिले में एक महिला का रक्तरंजित शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। इंदवार थाना क्षेत्र के अमरपुर चौकी अंतर्गत कुड़ी डैम के पास मिली इस लाश ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। घटनास्थल की स्थिति को देखकर हत्या की आशंका जताई जा रही है। MP Crime : जानकारी के अनुसार, डैम के समीप लोगों ने एक महिला का शव संदिग्ध अवस्था में पड़ा देखा, जिसके बाद तत्काल पुलिस को सूचना…











