MP Elections 2018 : एग्जिट पोल में बीजेपी को बड़ा झटका, कांग्रेस को पूर्ण बहुमत भोपाल, 7 दिसंबर। मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के मद्देनजर बीती 28 नवंबर को हुए मतदान के नतीजे यूं तो 11 दिसंबर को आने हैं लेकिन तमाम एजेंसी और न्यूज़ चैनल के नतीजों में इस बार कांग्रेस, बीजोपी को कड़ी टक्कर देते नजर आ रहे हैं। ताजा एग्जिट पोल के मुताबिक मध्य प्रदेश में बीते 15 सालों से सत्ता पर काबिज भारतीय जनता पार्टी की सरकार और कांग्रेस के बीच मुकाबला काफी नजदीकी हो सकता है। एबीपी न्यूज और सीएसडीएस के ताजा एग्जिट पोल के नतीजों पर गौर करें तो यहां कांग्रेस को पूर्ण बहुंत मिलता दिखता दे रहा है। एबीपी के एग्जिट पोल में कांग्रेस को पूर्ण बहुमत यानी 126 सीटें जबकी बीजेपी को 94 सीटें मिलती दिखाई दे रही है। जबकी अन्य के खातों में 10 सीटें जा रही हैं।








