श्रावस्ती में ऑटो पार्ट्स दुकान में लगी भीषण आग:एक के बाद एक कई धमाके, मकान की दीवारें चटकीं, 15 लाख का नुकसान
श्रावस्ती जनपद के मल्हीपुर थाना क्षेत्र के वीरगंज बाजार में बीती देर रात जयसवाल ऑटो सर्विस सेंटर की दुकान में भीषण आग लग गई। आग लगने से दुकान में कई धमाके हुए, जिससे पास के मकान भी क्षतिग्रस्त हो गए। इस घटना में दुकानदार का करीब 15 लाख रुपये से अधिक का नुकसान बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि दुकान के अंदर मौजूद मोबिल के डिब्बों में गैस के कारण कई बार विस्फोट हुए। दुकान बाहर से बंद होने के कारण…












