चैतन्य भारत न्यूज
यंगून. म्यांमार में पिछले महीने हुए सैन्य तख्तापलट के बाद से सैन्य सरकार की क्रूरता लगातार जारी है। लोग अब सड़कों पर हैं और खुलकर सेना के शासन का विरोध कर रहे हैं। शनिवार को प्रदर्शन कर रहे लोगों पर म्यांमार की सेना ने गोलीबारी की जिसमें 91 लोग मारे गए।
म्यांमार में शनिवार को 'ऑर्म्ड फोर्सेज़ डे' मनाया जा रहा था। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने यांगून, मांडले व अन्य कस्बों में शांतिपूर्वक रैली निकाली। तभी सेना ने आक्रामक रवैया अपनाया और उन पर गोलियां चला दीं। असिस्टेंस एसोसिएशन फॉर पॉलिटिकल प्रिज़नर्स (एएपीपी) ने स्थानीय समयानुसार शनिवार शाम तक के आंकड़े जुटाकर बताया है कि सुरक्षाबलों की गोलियों से कम से कम 91 प्रदर्शनकारी मारे गए हैं जिनमें बच्चे भी शामिल हैं।
बता दें कि म्यांमार में हुए सैन्य तख्तापलट के बाद से देश भर में प्रदर्शन हो रहे हैं। प्रदर्शनकारी निर्वाचित सरकार को बहाल करने की मांग कर रहे हैं। 1 फरवरी को सैन्य तख्तापलट के खिलाफ प्रदर्शनकारियों को यंगून, मांडले और अन्य शहरों की सड़कों पर सैन्य चेतावनी दी गई थी जिसके बाद भी विरोध प्रदर्शन पर उन्हें 'सिर और पीठ में' गोली मार दी गई। सेना के खिलाफ एक विरोधी समूह का नेतृत्व करने वाले स्थानीय नेता डॉ ससा के प्रवक्ता ने कहा, 'सशस्त्र बलों के लिए आज का दिन शर्मनाक है। 'उन्होंने कहा, 'सेनाध्यक्ष 300 से अधिक निर्दोष नागरिकों को मारने के बाद सशस्त्र सेना दिवस मना रहे हैं।'
Read the full article