पीएम मोदी की निजी वेबसाइट का टि्वटर अकाउंट हैक, हैकर्स ने की बिटकॉइन की मांग
चैतन्य भारत न्यूज नई दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की निजी वेबसाइट के टि्वटर अकाउंट को हैक कर लिया गया है। हैकर ने इसमें पीएम रिलीफ फंड में दान करने की अपील की। इतना ही नहीं लोगों को बिटकॉइन के जरिए डोनेट करने के लिए कहा गया। हालांकि तुरंत इन ट्वीट्स को डिलीट कर दिया गया। कुछ देर के बाद अकाउंट को रिकवर कर लिया गया। टि्वटर ने भी इसकी जांच शुरू कर दी है। PM Modi's Twitter account hacked. 🙄😕 Bitcoin? John Wick? Paytm Mall? screenshots source: twitter pic.twitter.com/gj4E2Oai5z — Irfan (@simplyirfan) September 2, 2020 पीएम मोदी की निजी वेबसाइट के टि्वटर अकाउंट पर हैकर ने लिखा है कि, 'मैं आप लोगों से अपील करता हूं कि कोविड-19 के लिए बनाए गए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रिलीफ फंड में दान करें।' एक अन्य ट्वीट में हैकर ने लिखा, 'यह अकाउंट जॉन विक (hckindia@tutanota।com) ने हैक किया है। हमने पेटीएम मॉल हैक नहीं किया है।' यह घटना ऐसे समय पर सामने आई है जब जुलाई के महीने में कई प्रतिष्ठित हस्तियों के टि्वटर अकाउंट को हैक किया गया था। PM Narendra Modi's personal website's twitter account @narendramodi_in has been hacked by a hacker claiming to be John Wick [email protected] 4 tweets have been tweeted by the hacker asking to donate to PM Relief fund via crypto currency!#Hacked pic.twitter.com/zRVmPdh2d1 — Tech Takneek (@TechTakneek) September 3, 2020 टि्वटर ने पीएम मोदी के अकाउंट होने की पुष्टि की है। इस मामले पर ट्विटर का कहना है कि, उसे प्रधानमंत्री मोदी की वेबसाइट के अकाउंट की गतिविधि की जानकारी है और उसने इसे सुरक्षित करने के लिए कदम उठाए हैं। टि्वटर प्रवक्ता ने कहा, 'हम स्थिति की सक्रिय रूप से जांच कर रहे हैं। इस समय, हमें अतिरिक्त खातों के प्रभावित होने की जानकारी नहीं है।' कौन है जॉन विक? जॉन विक हॉलीवुड की एक मशहूर फिल्म है। यहां जॉन विक की भूमिका कीनू रीव्स ने निभाई है। ये फिल्म एक काल्पनिक कैरेक्टर पर आधारित है। फिल्म में जॉन विक्स अपने कुत्ते को मारने वाले बदमाशों की तलाश करते हैं। ऐसे बदमाश जिसने उनसे सब कुछ छीन लिया था। इस फिल्म के तीन अलग-अलग पार्ट अब तक रिलीज हो चुके हैं। साल 2014 में पहली फिल्म आई थी। इसके बाद इसके दो सीक्वल बनाए गए। क्या है बिटकॉइन? बिटकॉइन एक क्रिप्टोकरेंसी है। क्रिप्टोकरेंसी एक ऐसी करेंसी है जिसे आप देख नहीं सकते। आसान शब्दों में आप इसे डिजिटल रुपया कह सकते हैं। क्रिप्टोकरेंसी को कोई बैंक जारी नहीं करती है। इसे जारी करने वाले ही इसे कंट्रोल करते हैं। इसका इस्तेमाल डिजिटल दुनिया में ही होता है। इसको कोई बैंक या सरकार कंट्रोल नहीं करती है। भारत में रिजर्व बैंक ने इसे मान्यता नहीं दी है, लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने वर्चुअल करेंसी के माध्यम से क्रिप्टोकरेंसी में लेनदेन की इजाजत दे दी है। Read the full article




