होटल की आड़ में चल रहा था अफीम का खेल, नागपुर पुलिस के खुलासे से सिमडेगा में मचा हड़कंप
Jharkhand News: महाराष्ट्र और झारखंड पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में अंतरराज्यीय अफीम तस्करी के बड़े नेटवर्क का खुलासा हुआ है। सिमडेगा के चर्चित होटल अंतरा के मालिक मनीष कुमार के घर से 33.767 किलोग्राम अवैध अफीम और 23.35 लाख रुपये नकद बरामद किए गए हैं। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार जब्त अफीम, नकदी और अन्य सामान की कुल कीमत करीब 1.92 करोड़ रुपये आंकी गई…
















