NEET 2019 का रिजल्ट जारी, राजस्थान के नलिन ने मारी बाजी, यहां देखें टॉप-10 विद्यार्थियों की लिस्ट
चैतन्य भारत न्यूज नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की ओर से आयोजित हुआ नीट (NEET 2019) परीक्षा के रिजल्ट बुधवार को घोषित हो गए हैं। विद्यार्थी अपना रिजल्ट ntaneet.nic.in पर देख सकते हैं। इस बार राजस्थान के नलिन खंडेलवाल ने बाजी मारी है। ऑल इंडिया पहली रैंक हासिल करने वाले नलिन ने परीक्षा में कुल 701 अंक हासिल किए हैं। नलिन ने जहां ऑल इंडिया में पहली रैंक हासिल की वहीं लड़कियों में माधुरी रेड्डी ने बाजी मारी। माधुरी की ऑल इंडिया सातवीं रैंक है। ऑल इंडिया में नलिन के बाद दूसरी रैंक पर दिल्ली के भाविक बंसल रहे हैं। बता दें इस बार नीट 2019 परीक्षा में 14 लाख 10 हजार 755 विद्यार्थी शामिल हुए थे। इनमें से 7 लाख 97 हजार 42 विद्यार्थियों को सफलता हासिल हुई।
रिजल्ट चेक करने के लिए वेबसाइट पर सबसे पहले अपना एप्लीकेशन नंबर और जन्म तारीख भरें फिर स्क्रीन पर रिजल्ट आ जाएगा। गौरतलब है कि, इस बार 5 मई को नीट परीक्षा आयोजित हुई थी। यह परीक्षा हिंदी, अंग्रेजी, उर्दू, गुजराती, मराठी, उडीया, बंगाली, असम, तेलुगु, तमिल और कन्नड़ भाषा में हुई थी। टॉप 10 रैंक 01. नलिन खंडेलवाल (राजस्थान) 701 02. भाविक बंसल (दिल्ली) 700 03. अक्षत कौशिक (उत्तर प्रदेश) 700 04. स्वास्तिक भाटिया (हरियाणा) 696 05. अनंत जैन (उत्तर प्रदेश) 695 06. सार्थक राघवेंद्र (महाराष्ट्र) 695 07. माधुरी रेड्डी ( तेलांगना) 695 08. ध्रुव कुशवाहा (उत्तर प्रदेश) 695 09. मिहिर राय (दिल्ली) 695 10. राघव दुबे (मध्यप्रदेश ) 691 Read the full article










