NH11 पर सरणायत फांटा के पास ओवेरब्रिज से बाइक फिसली दंपत्ति घायल Ramdevra / Jaisalmer News: पोकरण फलोदी राष्ट्रीय राज मार्ग 11 (NH11) पर सरणायत फांटा के पास ओवरब्रिज के ऊपर से बाइक स्लिप होने से दंपति गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर रामदेवरा पुलिस व नेशनल हाईवे आपातकालीन एम्बुलेंस मौके पर पहुंची तथा दोनों गंभीर घायलों को आपातकालीन से पोकरण अस्पताल लाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को गंभीर हालत में जोधपुर रैफर कर दिया।












