थम नहीं रहे सड़क हादसे, चांडिल अनुमंडल के शहरबेड़ा के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आने से युवक की मौत
चांडिल : सरायकेला-खरसावां जिले के चांडिल अनुमंडल क्षेत्र के एनएच-33 पर शहरबेड़ा के समीप एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि युवक अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही जान चली गई। मृतक की पहचान आधार कार्ड के अनुसार( लोसो मुर्मू) के रूप में हुई है। वह सरायकेला-खरसावां जिले के बड़ामारी पंचायत अंतर्गत छोटा बड़ामारी गांव का निवासी बताया जा…










