स्कैमर पब्लिक प्लेस में लगे हुए USB चार्जिंग पोर्ट में इस जूस जैकिंग को छोड़ देते हैं। जूस जैकिंग एक प्रकार के साइबर फ्रॉड वायरस हैं। स्कैमर इस वायरस को चार्जिंग पोर्ट में छोड़ देते हैं।
क्या आप भी सफर के दौरान मोबाइल बंद होने के बाद पब्लिक प्लेस में लगे चार्जर से अपना मोबाइल चार्ज कर लेते हैं? अगर आपका जवाब हाँ हैं , तो आपकी ये गलती बहुत भारी पड़ सकती हैं। इसलिए लेख को तक पढ़ें। । इस लेख को पूरा पढ़ने के बाद आप पब्लिक प्लेस में अपने मोबाइल को चार्ज करना बिल्कुल छोड़ देंगे। और इसकी सलाह दूसरों को भी जरूर देंगे।
ऐसी अनेक खबरें सामने आ चुकी हैं कि पब्लिस प्लेस में मोबाइल चार्जिंग की वजह से उनके बैंक अकाउंट खाली कर दिए गए। आपको ये सुनकर थोड़ा अजीब भी लग रहा होगा। कि आखिर ऐसा कैसे होता हैं, मैंने तो अपना मोबाइल हाथ में लेकर ही चार्ज किया फिर भी ऐसा कैसे हो सकता हैं।









