ओपनएआई: भारत में एक साल के लिए मुफ्त होगा चैटजीपीटी गो, जानें कब शुरू हो रहा ऑफर
Tech News: अमेरिकी एआई कंपनी ओपनएआई ने भारतीय उपयोगकर्ताओं के लिए बड़ी घोषणा की है। कंपनी ने चैटजीपीटी गो सेवा एक वर्ष के लिए मुफ्त में प्रदान करने का फैसला किया है। यह ऑफर चार नवंबर से शुरू होगा और सीमित समय के लिए उपलब्ध रहेगा। भारत को कंपनी अपना दूसरा सबसे बड़ा बाजार मानती है। यह घोषणा बेंगलुरु में आयोजित होने वाले ‘डेवडे एक्सचेंज इवेंट’ के दौरान की गई। यह ओपनएआई का भारत में पहला आयोजन होगा।…















