गोड्डा में बीएड छात्र की हथौड़े से पीट-पीटकर हत्या, पुरानी रंजिश में घर में घुसकर वारदात, 3 गिरफ्तार
गोड्डा: जिले में पुरानी रंजिश के चलते एक बीएड छात्र की निर्मम हत्या का मामला सामने आया है। पथरगामा थाना क्षेत्र के रामपुर गांव में बुधवार रात 24 वर्षीय नीरज कुमार (पिता: इंद्रदेव यादव) को घर में घुसकर हथौड़े से पीट-पीटकर मार डाला गया। बताया जा रहा है कि नीरज हाल ही में ग्वालियर से परीक्षा देकर लौटे थे। घटना के समय वह घर में अकेले थे। रात करीब 10 बजे तीन आरोपी पुरानी जमीन विवाद की रंजिश में उनके…













