सफलता के बीच आए उतार चढ़ाव को दर्शाता है बादशाह का नया गाना 'आवारा'
भारत के प्रतिष्ठित रैपर बादशाह श्रोताओं के लिए लेकर आए हैं अपना अगला इंडिपेंडेंट सिंगल आवारा जो सफ़लता के बीच आए उतार चढ़ाव को दर्शाता है। बादशाह ने हमेशा उभरते हुए प्रतिभाओं को प्रोत्साहित किया है और अब वे इस गाने के ज़रिए रीत तलवार (गायक) को इंडी म्यूजिक क्षेत्र में एक कलाकार के रूप में इंट्रोड्यूस कर रहे है। रीत एक मॉडल और इन्फ्लुएंसर भी हैं। बादशाह द्वारा लिखित और रचित इस गाने को खुद बादशाह और रीत तलवार ने मिलकर परफॉर्म भी किया है। यह गाना उन गेमचेंजर्स के लिए है जो मंजिल से ज़्यादा सफर में विश्वास रखते हैं। ....read more about Badshah new song Awara

















