रेलवे मुफ्त में करेगा यात्रियों का मोबाइल रिचार्ज, बस पूरी करना होगी यह शर्त
चैतन्य भारत न्यूज रेल में सफर करने वाले यात्रियों के लिए एक अच्छी खबर है। दरअसल भारतीय रेलवे द्वारा जल्द ही एक नई सुविधा की शुरुआत की जाएगी, जिसके तहत रेलवे मुफ्त में आपका मोबाइल रिचार्ज करेगा। हालांकि, इसके लिए एक शर्त भी है। (adsbygoogle = window.adsbygoogle || ).push({}); सूत्रों के मुताबिक, रेलवे सिर्फ उन यात्रियों का ही मोबाइल रिचार्ज करेगा जो स्टेशन पर लगी प्लास्टिक बोतल नष्ट करने वाली मशीनों का इस्तेमाल करेगा। रेलवे ने यह पहल सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग खत्म करने के लिए की है। इस बारे में जानकारी देते हुए रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष वीके यादव ने बताया कि, 'स्टेशनों पर जल्द ही प्लास्टिक की बोतलों को नष्ट करने वाली 400 मशीनें लगाई जाएंगी। इस मशीन का इस्तेमाल करने वाले यात्रियों को पहले अपना मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा और इसके बाद उनका मोबाइल फोन रिचार्ज हो जाएगा।' हालांकि, अब तक रेलवे द्वारा यह जानकारी नहीं दी गई है कि वह कितने रुपए का रिचार्ज करवाएंगे। इसके अलावा रेलवे ने यह भी निर्देश दिया है कि, 2 अक्टूबर यानी गांधी जयंती से उसके परिसरों में एक बार प्रयोग में लाए जाने वाले प्लास्टिक का इस्तेमाल नहीं होगा। इससे पहले रेलवे मंत्रालय ने सभी कर्मचारियों और विक्रेताओं को प्लास्टिक का इस्तेमाल घटाने के लिए रिसाइकिल बैग के प्रयोग का निर्देश दिया था। जानकारी के मुताबिक, फिलहाल 128 स्टेशनों पर बोतल नष्ट करने वाली 160 मशीनें लगाई गई हैं। गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वतंत्रता दिवस पर अपने संबोधन के दौरान सिंगल यूज प्लास्टिक का इस्तेमाल बंद करने और साथ ही प्लास्टिक की बोतल का विकल्प तलाशने की अपील की थी। Read the full article











