india-mobile-phone-export-rises-127-times-in-last-10-years
10 साल में 127 प्रतिशत बढ़ गया मोबाइल का निर्यात, जमकर कमा रहा भारत
पिछले एक दशक में भारत से मोबाइल फोन का निर्यात 127 गुना बढ़ गया है। संसद के मॉनसून सत्र में इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी राज्य मंत्री जितिन प्रसाद ने लोकसभा में एक लिखित जवाब में यह जानकारी दी है। संसद में दिए गए आंकड़ों के अनुसार, भारत से मोबाइल का निर्यात साल 2014-15 में 1500 करोड़ रुपये का था और पिछले एक दशक यानी 2014-15 से 2024-25 के बीच यह निर्यात 2 लाख करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। मंत्री ने संसद को बताया कि भारत ने मोबाइल फोन निर्यात मे 127 गुना बढ़ोतरी की है।
केंद्रीय राज्य मंत्री जितिन प्रसाद ने अपने जवाब में कहा, 'लार्ज स्केल इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग के लिए प्रोडक्शन लिंक्ड इंसेंटिव (PLI) योजना ने पहले ही 12,390 करोड़ रुपये की कम्युलेटिव इनवेस्टमेंट को आकर्षित किया है, जिससे 4,65,809 करोड़ रुपये के निर्यात के साथ 8,44,752 करोड़ रुपये का कम्युलेटिव प्रोडक्शन हुआ है। इस योजना से जून 2025 तक 1,30,330 नए रोजगार के अवसर पैदा हुए हैं।'
10 साल में 127 प्रतिशत बढ़ गया मोबाइल का निर्यात, जमकर कमा रहा भारत